दो बार युवती का रिश्ता तुड़वाने वाले युवक पर मुकदमा












दो बार युवती का रिश्ता तुड़वाने वाले युवक पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक युवती का रिश्ता तुड़वाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक, युवती के फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए अपने साथ रहने का दबाव भी बना रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक गांव की रहने वाली युवती ने हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह स्नातक कर चुकी है। जिला मेरठ के परतापुर टोल प्लाजा पर नौकरी करती थी। नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात मेरठ के रहने वाले सागर से हुई थी। वह भी वहां नौकरी करता था। सागर ने उसे अच्छा मित्र बताते हुए एक दो पार्टी में उसके साथ फोटो खींच लिए। सागर ने नौकरी टोल से छोड़ दी। पीड़िता का करीब एक वर्ष पूर्व रिश्ता हुआ था जिसमें सागर ने व्यवधान डालते हुए उसे तुड़वा दिया। पीड़िता ने भी टोल से नौकरी छोड़ दी। वृद्धा ने बताया कि उसका अब दूसरे स्थान पर रिश्ता हुआ था और 18 फरवरी को शादी होने वाली थी लेकिन सागर ने यहां भी रिश्ता तोड़ दिया है। इसके बाद पीड़िता के फोटो वायरल करने की आरोपी धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!