एडीएम ने किया एआरटीओ व तहसील का निरीक्षण












एडीएम ने किया एआरटीओ व तहसील का निरीक्षण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एडीएम संदीप कुमार शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय व तहसील पहुंचे जहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं दलालों में अफरा-तफरी मच गई। वह इधर-उधर भाग गए।
शुक्रवार को एडीएम संदीप कुमार एआरटीओ कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जरूरी दस्तावेज व फाइलों के रख-रखाव की भी जांच की। वहीं ड्राईविंग लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज, जुर्मानों की कार्रवाई में वसूली रजिस्टर समेत लंबे समय से चल रहे मामलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आधे घंटे तक कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम संदीप कुमार ने कार्यालय में जांच की जिससे दलालों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं दुकान खोलकर बैठे दलाल शटर डालकर गलियों से भाग निकले। इस दौरान एडीएम ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों के आईकार्ड देखे कि कहीं कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय में कार्यरत तो नहीं है। हालांकि कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय में नहीं मिला।
एडीएम ने इसके बाद तहसील परिसर का भी निरीक्षण किया। एआरटीओ कार्यालय व तहसील परिसर में निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फाइलों का रख रखाव बेहतर तरीके से किया जाए। लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए ताकि वह बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।

Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़











  • Related Posts

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…

    Read more

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    🔊 Listen to this पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी निवासी ओमवीर पुत्र समय सिंह कोरी ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध
    error: Content is protected !!