सूरीज अस्पताल का लाइसेंस हुआ निरस्त












सूरीज अस्पताल का लाइसेंस हुआ निरस्त

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सूरीज अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। सूरीज अस्पताल के संचालक और चिकित्सक को दो बार नोटिस दिए जिसका जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। सीएमओ हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर सूरीज अस्पताल पर सील लगाई गई थी। जांच में लापरवाही सामने आई जिस पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले हापुड़ कोतवाली के सामने स्थित वैलनेस अस्पताल में भी प्रस्ताव के दौरान एक महिला के बच्चेदानी निकालने पर वेलनेस अस्पताल पर परिजनों ने हंगामा किया था जहां अस्पताल पर सील लगा दी गई थी।

दिल्ली निवासी अंजू और गाजियाबाद के भोजपुर निवासी सोनम ने शिकायत की थी कि उनकी बच्चेदानी में गांठ थी। दोनों महिलाओं की उम्र भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में उन्होंने ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया तो चिकित्सकों ने उन्हें हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सूरीज अस्पताल में ऑपरेशन करने की सलाह दी। महिलाओं ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें गुमराह किया गया और महिलाओं की बच्चेदानी निकाल दी। मामले की शिकायत हापुड़ के मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई। स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ व नोडल डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि अस्पताल के संचालक सद्दाम और चिकित्सक डॉक्टर ताज मोहम्मद है। महिलाओं की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया गया जहां कुछ खामियां मिली थी। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया था। दो बार अस्पताल संचालक को नोटिस भी भेजा गया लेकिन कोई भी पक्ष रखने नहीं पहुंचा जिसके बाद अस्पताल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

The Prime School in Babugarh Chhawani

DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!