
असौड़ा के राशन डीलर उपभोक्ता को कम दे रहे है राशन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की हापुड़ विधानसभा अध्यक्ष मोनिका खटीक ने गांव असौड़ा के राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को दो किलो राशन कम दिए जाने पर रोष व्यक्त किया है और उन्होंने आरोपी राशन डीलरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रालोद नेत्री मोनिका खटीक की अगुवाई में महिला ऱाशन उपभोक्ताओं का एक दल बुधवार को कलैक्ट्रेट पहुंचा और प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। महिलाओं ने बताया कि गांव असौड़ा के राशन डीलर आबिद, नरेश, सरफराज और प्रमोद कुमार राशन उपभोक्ताओं को दो किलो राशन कम दे रहा है जो आवंटित राशन से कम है। महिलाओं ने आरोपी राशन डीलरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























