
हापुड़ के ब्रज प्रेमियों ने वृंदावन में मनाया गणतंत्र दिवस
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री रमन बिहारी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में ब्रज यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों के एक दल ने वृंदावन में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया और ऱाष्ट्रीय ध्वज फहरा कर देश के शहीदों को याद किया।
समिति के तत्वावधान में नीटू भसीन, महीपाल चौधरी, नीतू भाटी, अशोक तोमर, सीमा गर्ग, संजीव सेठी के नेतृत्व में ब्रज प्रेमियों का एक दल शनिवार की भोर में ब्रज यात्रा पर गया। हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने नारियल तोड़कर बस को रवाना किया। ब्रज यात्रियों ने ब्रज यात्रा के दौरान श्री राधा कृष्ण की लीला स्थलियों, ब्रज की धरोहर में बरसाना, गोवर्धन के दर्शन किए और श्री गिरिराज जी महाराज का दुग्धाभिषेक किया और परिक्रमा की।
गणतंत्र दिवस के दिन रविवारप को ब्रज प्रेमियों का यह वृंदावन पहुंचा और श्री बांके बिहारी, श्री राधा बल्लभ, श्री राधा रमण बिहारी, श्री राधा दामोदर, श्री राधाश्याम सुंदर, श्री गोपी नाथ जी आदि के दर्शन किए। इसके बाद ब्रजप्रेमी दल ने वृंदावन के सरकारी पार्किंग में गणतंत्र दिवस मनाया।
वृंदावन के पंडित पंकज, हापुड़ के नीटू भसीन, महीपाल, राकेश तरीका, मोहित शर्मा, मोहित त्यागी तथा अशोक तोमर पत्रकार ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया और पार्किंग स्थल भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठी। ब्रज यात्रा में शामिल ब्रज प्रेमियों ने यात्रा को पूरी तरह आनंदमयी, सुखद और परस्पर मेल-जोल बढ़ाने वाली बताया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























