
नगर पालिका हापुड़ की अरबों रुपए की भूमि पर कब्जा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की अरबों रुपए की भूमि पर लोगों का कब्जा है और परिषद ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है।
ऐसी भूमि में वह जमीन भी है जिसे परिषद ने पट्टा पर दी थी। ऐसे पट्टा धारकों ने गत कई दशक से परिषद को किराया तक नहीं दिया है। जमीन के अतिरिक्त अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों को निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर कब्जा है। अनेक स्थानों पर परिषद की भूमि शहर के मध्य आ जाने से भाव आसमान छू रहे है। कई कब्जाधारियों ने तो भवन निर्माण भी शुरु कर दिया है औऱ अनेक ने तो भूमि बेचने के लिए बिचौलियों को सौदा भी सौंप दिया है।
कई पट्टा धारकों ने भूमि पर मालिकाना हक साबित कराने के लिए परिषद के दफ्तर से फाइल ही गायब करा दी है। परिषद को पट्टाधारकों से जमीन कब्जा मुक्त करा कर उस पर ऐसे भवन खड़े करने चाहिए, ताकि परिषद की आय में वृद्धि हो सके।
क्रेताओं को विक्रेता से भूमि अथवा भवन के मालिकाना हक/स्वामित्व को अवश्य देखना चाहिए ताकि वह ठगी से बच सकें।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























