
गढ़: बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। गाजियाबाद निवासी सेवानिवृत्त गृह कर अधिकारी की मौत के बाद उनकी बेटी कामाक्षी पाराशर ने पिता के पार्थिव शरीर को गंगा तट पर मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई।
गाजियाबाद निवासी कामाक्षी पाराशर ने अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि देकर बेटे जैसे होने का फर्ज निभाया। कामाक्षी के पिता सतीश पाराशर गाजियाबाद नगर निगम में हाउस टैक्स के अधिकारी से सेवानिवृत हो चुके थे जिनकी दो बेटियां हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को उनकी मौत के बाद शव को गंगा के किनारे ब्रजघाट लाया गया जहां बेटी कामाक्षी पाराशर ने विधि विधान से मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























