
छह फरवरी से रोजगार मेले के जरिए भर्ती शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिला संविदा परिचालक भर्ती के लिए छह फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी, चार मार्च, 2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
छह फरवरी को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, 17 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 20 फरवरी को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ और चार मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेला लगेगा।
निगम की वेबसाइट पर मिलेगा फार्म
रोजगार मेले के साथ-साथ निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन ऐप्लीकेशन का जिलों के हिसाब से अलग-अलग लिंक भी दिया जाएगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा। एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार महिला अभ्यर्थियों को इण्टरके अंकों पर 5 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























