
खेतों में भर रहा गंदा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव पीर नगर सूदना में इन दिनों आलू के खेत में नाले का गंदा पानी जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि गांव में नाले पर कुछ लोगों ने मिट्टी गिरवा कर उसे बंद कर दिया है जिसकी वजह से नाले में जाने वाला गंदा पानी अब खेतों में भर रहा है। संपर्क मार्ग तक आ गया है जिसकी वजह से किसान की फसल खराब हो रही है तो वही लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर कब्जे की वजह से उसमे जाने वाला गंदा पानी अब किसानों के खेतों में भरने लगा है जिससे फसल लगातार बर्बाद हो रही है और किसान मजबूरन आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अब रास्तों पर भी पानी आ गया है। ऐसे में आने जाने वाले ग्रामीणों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई ठोस खत्म नहीं उठा गया जिसकी वजह से किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा































