
घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर में घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी नईम सैफी दवाई सप्लाई करने का काम करता है। मामला रविवार का है जब वह काम से वापस घर आ रहा था। मोहल्ले में पहुंचने पर रेलवे लाइन के पास किसी बात को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद नईम वापस घर लौट आया। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोग रविवार को घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065
























