
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगरा के थाना खैरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला कमाल निवासी मुनेश देवी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनका गांव निवासी करण सिंह ठेकेदारी का काम करता है। करण सिंह उनके बेटे अनिकेश उर्फ निकेश को अपने साथ गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई में पाइप फिटिंग का काम करने के लिए लेकर आया था। आरोपी ने अचानक उनके बेटे को काम देने से मना कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। गाली गलौज के विरोध पर आरोपी ने लोहे के सरिये से निकेश पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। घायल अवस्था में निकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की तैयारी तहरीर पर पुलिस ने मामले में ठेकेदार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545

























