
प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर खुली पोल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनयद हापुड़ के थाना धौलाना के एक गांव की युवती को एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती को गर्भ ठहर गया, तब कहीं जाकर पोल खुली। जांच कराने पर युवती को 7 माह का गर्भ निकला।
धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सात माह की गर्भवती होने पर युवती निकाह करने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि आरोपी युवक व उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित युक्ती ने एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।

गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने निकाह का झांसा देकर उन्हें प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। इससे वह सात माह की गर्भवती हो गई। सख्ती से निकाह करने की जिद पर युवक व उसके परिजनों निकाह करने से मना करने लगे। 25 अक्तूबर को इस संबंध में पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद युवक व उसके परिजन घबरा गए और निकाह करने का झूठा नाटक कर उन्हें गांव निवासी एक व्यक्ति के घर ले गए। आरोप है कि युवक के परिजनों ने अपने घर पर न रहने व युवक के साथ यहीं रहने की बात उन्हें कही थी। इसके बाद भी युवक लगातार उनके साथ दुष्कर्म करता रहा और एक दिन उन्हें यहां छोडक़र भाग गया। इसके बाद वह युवक के घर पहुंची और उसके परिजनों से यहां रहने की मिन्नतें करनी लगी। इस पर युवक के परिजनों ने उन्हें पीटकर यहां से भगा दिया। 11 दिसंबर को भी पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सीओ पिलखुवा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























