
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईपीएल की तर्ज पर हापुड़ प्रीमियर लीग शुरू होने जा रही है। 11 जनवरी से शुरू होने वाली एचपीएल के मद्देनजर गुरुवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में वीसी की अध्यक्षता में आठ टीमों ने 120 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई। एक खिलाड़ी की अधिकतम बोली सात हजार रुपए तक लगी। कार्तिक त्यागी के ग्राउंड में 8 टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। गुरुवार को एचपीडीए के सेमिनार हॉल में खिलाड़ियों की बोली लगाई गई जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बोली की शुरुआत 500 रुपए से शुरू होकर सात हजार तक लगी। शनिवार और रविवार को मैच होंगे। 11 जनवरी से 20-20 ओवर के मैच खेले जाएंगे। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























