
हापुड़: कोठी गेट पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोठी गेट पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान करीब 20 दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटवाया और कार्रवाई का विरोध कर रहे एक दुकानदार का दो हजार रुपए का चालान भी काटा गया। इसी के साथ गोल मार्केट में 16 दुकानदारों को अतिक्रमण करने पर नोटिस भी जारी किया गया है।

आपको बता दें कि कोठी गेट हापुड़ के व्यस्त इलाकों में से एक है लेकिन अतिक्रमण की वजह से यहां निकालना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने जबरदस्त तरीके से सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है जिसकी वजह से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनी रहती है। एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत की थी जिसके बाद नगर पालिका परिषद हापुड़ के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ जमकर कार्रवाई की।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR


























