
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया जिसमें तुलसी पूजन एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात क्रिसमस डे सेलिब्रेशन मनाया गया। जिसमें स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ । छात्रों ने सांता क्लास की वेशभूषा में नाटक, नृत्य, गीत गायन snow man, बॉल मेकिंग , tree सज्जा ,क्रिसमस Bell मेकिंग, स्टार मेकिंग, ट्री मेकिंग, क्रिसमस रिंग मेकिंग, बेल मेकिंग जैसी गतिविधियों में भाग लिया। सांता क्लास की वेशभूषा में छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वही कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म का सुंदर नाटकीय प्रस्तुतीकरण किया । छात्रों ने सांता क्लास की वेशभूषा में नाटक ,नृत्य गीत गायन मे अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस बैल बनाई। जिसमें उन्होंने बैलून और धागे से रंग बिरंगे आकर्षक बनाकर अपने हुनर को दर्शाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में तुलसी पूजन दिवस को बहुत ही शुभ माना जाता है । प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल एवं सभी मैनेजमेंट ग्रुप ने सभी को तुलसी दिवस एवं क्रिसमस की बधाई दी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























