
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रहा एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
28 वर्षीय विनोद पुत्र इंद्र निवासी स्याना जिला बुलंदशहर शुक्रवार को किसी काम से पैदल जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ के स्याना चौपला पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































