हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। ग्रामीणों ने झोलाछाप की बातों में आकर उसके बचाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया जिसके बाद एसीएमओ ने संबंध में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मामला शनिवार का है जब स्वास्थ्य विभाग की टीम देहात क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में शाम करीब 5:30 बजे डॉ राजीव वर्मा के क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान चिकित्सक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए जो वह नहीं दिखा सका जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया। इससे झोलाछाप ने ग्रामीणों को भड़का दिया और टीम के खिलाफ कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने झोलाछाप के बचाव में आकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। किसी तरह कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई जिन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























