देश की आजादी में महापुरूषों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता










देश की आजादी में महापुरूषों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वावधान व जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में सोमवार दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारभ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, श्री अमित पाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हापुड़ एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। संगोष्ठी का संचालन श्री मृदुल दुबे अपर जिजा जज-II, हापुड़ ने किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर, 2023 के अवसर पर जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा हमें सत्य एवं अहिंसा का पाठ सिखाया गया और हापुड़ द्वारा उनका यह मानना था कि “सभ्य समाज के लिये स्वच्छ वातावरण भी आवश्यक है।” इसी क्रम में श्री विकास कुमार सिंह सिविल जज (सी०डि०) द्वितीय, हापुड़ द्वारा स्वच्छता जागरुकता अभियान (दिनांक 02.10.2023 से 08.10.2023 तक ) के बारे में बताते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया। श्री विश्वनाथ प्रताप अपर सिविल जज ( जू०डि०) प्रथम, हापुड़ द्वारा राष्ट्रपिता द्वारा देश की प्रति किये गये कार्य एवं सत्य एवं अहिंसा से किये गये आंदोलनों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया एवं बार अध्यक्ष श्री एनुल हक व न्यायालय के कर्मचारीगण द्वारा भी राष्ट्रपिता के योगदान एवं उनके समर्पण के बारे में बताया गया।
श्री मृदुल दुबे अपर जिजा जज ॥, हापुड द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण का अभार व्यक्त कर संगोष्ठी का समापन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा जनपद हापुड़ के सभी तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर एवं समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छता जागरुकता अभियान (दिनांक 02.10.2023 से 08.10.2023 तक) के तहत 02 अक्टूबर, 2023 को सुबह 07.30 बजे प्रभात फैरी का आयोजन किया गया एवं पौधारोपण भी किया गया।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








  • Related Posts

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

    Read more

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
    error: Content is protected !!