सनातन धर्म सभा के चुनाव हेतु बिछी राजनीति चौपड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के आगामी त्रिवर्षीय चुनाव को लेकर राजनीति की चौपड़ तैयार हो गई है। हापुड़ की अन्य संस्थाओं की तरह इस बार श्री सनातन धर्म सभा के चुनाव में कई लोग गुटबाजी पर उतर आए है।
सभा की एक बैठक रविवार, 1 अक्तूबर 2023 को बुलाई गई थी जिसमें वर्ष-2023-2025 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होनी थी। बैठक में चुनाव अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए चुनाव कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया, क्योंकि इसमें चुनाव प्रक्रिया एक-दो दिन में पूरी करने की व्यवस्था दी जिस पर कार्य समिति ने असहमति व्यक्त की। अब सभा के चुनाव के लिए बाद में घोषणा की जाएगी।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699


























