
बीएससी कृषि में 80 फीसदी हाजिरी जरूरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौ. चरण सिंह विवि ने संबद्ध कॉलेजों में बीएससी कृषि ऑनर्स के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। चार वर्षीय इस कोर्स में छात्रों की प्रत्येक सेमेस्टर में 80 फीसदी हाजिरी अनिवार्य होगी। छात्रों का सातवां सेमेस्टर रूरल अवेयरनेस वर्क एक्सपीरिएंस और आठवां एक्सपेरीमेंटल लर्निंग के लिए होगा। पढ़ाई और पेपर के लिए छात्र हिन्दी या अंग्रेजी माध्यम को चुन सकेंगे। पीसीबी, पीसीएम या पीसीबीएम से इंटर पास छात्र बीएसी एजी ऑनर्स में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे।

बीएससी कृषि में 80 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी। विवि के अन्य कक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी की बाध्यता है। ऐसे में कृषि में छात्रों को पांच फीसदी अतिरिक्त हाजिरी पूरी करनी होगी। पास होने के लिए छात्रों को आंतरिक परीक्षा के तहत थ्योरी, प्रैक्टिकल एवं असाइनमेंट तथा बाह्य परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 33 फीसदी अंक पाने अनिवार्य होंगे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























