
👁 0 views Views
अब पांच दिसंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम में जारी स्नातक-स्नातकोत्तर विषयों में ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल के परीक्षा फॉर्म अब पांच दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। फॉर्म में छात्रों की समस्याओं को देखते हुए विवि ने उक्त फैसला किया है। कॉलेज एवं विभागों में छह दिसंबर तक फॉर्म सत्यापित होंगे। आठ दिसंबर तक छात्र अपने परीक्षा फॉर्म संबंधित कॉलेजों में जमा करा सकेंगे।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181


























