
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव मंसूरपुर और आसपास के जंगल में लगी बंदगोभी की फसल को चोरों द्वारा चुराया जा रहा है जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। किसान नुकसान झेलने को मजबूर हैं। तगायसराय निवासी किसान कल्लू त्यागी ने बताया कि मंसूरपुर में जमीन है जहां बंद गोभी की फसल लगी है। हाल ही में उनके खेत से करीब 60 से 70 कट्टे चोर बंद गोभी काट कर कर ले गए जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है।

वहीं ललित त्यागी के खेतों से 70 कट्टे, वीरेंद्र त्यागी के खेतों से 50 कट्टे, घनश्याम के खेतों से 40 कट्टे व रवि कुमार के खेतों से करीब डेढ़ सौ कट्टे चोर बंद गोभी की फसल चोरी कर ले गए। ग्रामीणों को कहना है कि चोरों ने उनकी नाक में दम कर रखा है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























