
लापरवाही बरतने पर 80 स्कूली वाहनों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिना फिटनेस के दौड़ने वाले 80 स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किया है। जनपद में इन वाहनों का संचालन मिलने पर जुर्माने के साथ सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने बताया कि बिना फिटनेस वाले 80 वाहनों को नोटिस भेजा गया है। एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।

जनपद हापुड़ में 543 स्कूली वाहन पंजीकृत है जिनमें से 14 वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं है। इसके अलावा 64 ऐसे वाहन हैं जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है। ऐसे में इन वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सकता। इसके बाद भी इनका संचालन हो रहा है जिसके चलते वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244























