
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में तैनात प्रशिक्षु दारोगा ने पत्नी से हुए विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद दारोगा की हालत बिगड़ गई जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल प्रशिक्षु दारोगा मेरठ के अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत में सुधार है।
जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव सोअरा के ऋषभ ठाकुर 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर चयनित हुए। छह महीने पहले ही ऋषभ की शादी बरेली की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। प्रशिक्षु दारोगा फिलहाल थाना धौलाना में तैनात है। पति-पत्नी दोनों किराए के मकान में भटोनिया मोहल्ले में रहते हैं।

मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। जब ऋषभ का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। सोमवार को उसकी पत्नी के स्वजन मौके पर पहुंचे और ऋषभ से अभद्रता की जिसके बाद दारोगा द्वारा विरोध करने पर मारपीट भी की गई। ससुराल पक्ष के लोग अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचे इसके बाद ऋषभ ने आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल प्रशिक्षु दारोगा का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545

























