
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौराहा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला सोमवार की दोपहर करीब 3:30 के आसपास का बताया जा रहा है। जब 45 वर्षीय अज्ञात महिला स्याना चौराहा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























