
👁 0 views Views
युवा अधिवक्ता के निधन से शोक की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता सौरभ सिंघल का आकस्मिक निधन होने से परिवार में शोक की लहर है। इस दौरान अधिवक्ता परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और दुख प्रकट किया। हापुड़ की संजय विहार आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले युवा अधिवक्ता सौरभ सिंघल के निधन का समाचार गुरुवार की सुबह प्राप्त हुआ जिसके बाद अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता के निधन से हर कोई स्तबद्ध है जिन्होंने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

























