
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुई जिन्होंने अपनी आस्था का परिचय दिया।
कलश यात्रा हापुड़ की श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर पक्का बाग, गढ़ रोड, तहसील चोपला से होते हुए मंशा देवी मंदिर, बुलंदशहर रोड से होते हुए जेएमएस कॉलेज पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस की सुरक्षा में कलश यात्रा निकाली गई जिसका भक्तों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।



















