👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बाइक चोरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है,जो पलक झपकते ही बाइक ले उड़ता है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बाइक चोरी की वारदातें थामें नहीं थम रही है और आए दिन बाइक चोरी की खबरें मिल रही हैं।
इंद्रलोक कालोनी हिमांशु चौधरी ने हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बदमाश उसकी बाइक देवलोक लाल कोठी के पास से चोरी कर ले गए। इससे पूर्व त्यागी नगर के पंकज अग्रवाल की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी चली गई। प्रकाश रीजेंसी से नवी करीम के विक्रम सिंह की बाइक को बदमाश ले उड़े थे। प्रकाश रिजेंसी पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन चोरी को बढ़ावा मिल रहा है।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958





























