
👁 0 views Views
शराब के धंधेबाज से 48 पव्वे अवैध शराब बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शराब के एक धंधेबाज को सुप्रीम पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद हुए हैं।गिरफ्तार शराब का धंधेबाज ईश्वर सिंह पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम अलीपुर मंगलपुर थाना बाबूगढ जनपद हापुड व हाल पता- मौ० सुभाष नगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब मिस इण्डिया मार्का बरामद की है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




























