
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहादुरगढ़ क्षेत्र की पूठ रोड के सेहल चौराहे पर स्थित आस्था क्लिनिक समेत दो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उस पर सील लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों क्लिनिक अवैध रूप से चल रहे थे जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

























