हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान कानून साक्षरता यात्रा के दौरान राजस्थान से चलकर हापुड़ पहुंचने पर किसानों ने भव्य स्वागत किया।
जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान भारत की आत्मा है,किसान को परेशान करना आफत मोल लेना है और प्रभु भी क्षमा नहीं करेंगे। कृषि कानूनों कोू किसान विरोधी बताते हुए उन्हें तुरंत रद्द करने की मांग की।
किसान नेता राजकुमार सागवान,नानक चंद शर्मा,अशोक गिरी आदि ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से खुले दिल से वार्ता करे और जमाखोरो,लूटखोरी को बढ़ावा देने वाले तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करे।
कार्यक्रम का संचालन मुकुल त्यागी एडवोकेट ने किया तथा ज्ञानेंद्र त्यागी,अजय सुंदर नारायण त्यागी,चौ.मनवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
सुनहरा मौका: अब आसान किश्तों पर पाएं HPDA Aprroved Flats और प्लॉटस, कॉल करें: 7906919171


























