हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक पर बाप-बेटे ने रोड से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ के गांव बछलौता के गौरव ने बताया कि 26 सितंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे उसका भाई रविंदर मजदूरी कर घर लौट रहा था कि रास्ते में गांव के भोपाल और उसके पुत्र खड़क सिंह ने रविंद्र को रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर उन्होंने रविंद्र के सिर पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस दौरान रविंदर घायल हो गया जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166
































