हाईवे पर युवा कर रहे स्टंटबाजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे-9 नए बाईपास पर स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। कार व बाइक पर सवाल स्टंट बाज लगातार स्टंट बाजी कर रहे हैं और अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। इस तरह स्टंटबाजी करने से हादसा हो सकता है जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस लगातार स्टंटबाजों पर नकेल कसने के लिए चालान की कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। एक युवक हाईवे पर बाइक पर एक तरफ बैठकर बाइक चला रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक युवक चलती गाड़ी की छत पर बैठा हुआ है जो अपने साथ-साथ औरों की जान के लिए भी खतरा बने हुए हैं। रील बनाने का क्रेज़ कहीं जानलेवा साबित ना हो जाए।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

































