बाबूगढ़: कई दिनों से हो रही साफ पानी की बर्बादी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में क्षेत्रवासी काफी ज्यादा परेशान है जिनका कहना है कि पिछले लगभग 10 दिनों से साफ पानी की बर्बादी हो रही है। हालात यह है कि संबंधित विभाग सुनने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से पानी की बर्बादी लगातार हो रही है और लोगों ने चिंता जाहिर की है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से साफ पानी की बर्बादी लगातार हो रही है पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है जिसकी वजह से पानी की बर्बादी हो रही है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को लापरवाही छोड़ पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए। बताते चलें कि पाइपलाइन जगह-जगह से फटी हुई है जिसकी वजह से बाबूगढ़ क्षेत्र में पानी की बर्बादी हो रही है। इलाके में पानी भरने लगा है। लोगों को काफी सुविधा हो रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























