👁 0 views Views
सूबे में खेलों को प्रोत्साहन की मांग
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): खेल आयोग मे गठन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को हापुड़ में रालोद खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष अनुभव नरवाल, दीपक तोमर, चौधरी बिजेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता सहित अनेक रालोद पदाधिकारी कलैक्ट्रेट पहुंचे और एक ज्ञापन दिया। उनकी मांग है कि खेल आयोग का गठन किया जाए। खेल स्टेडियमों का जीर्णोद्धार किया जाए। ग्राम पंचायत की भूमि को खेल का मैदान और खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित किया जाए। खेल प्रोत्साहन बोर्ड का गठन हो।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point























