हापुड़: सर्पदंश से चार वर्षीय बालक की मौत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी चार साल का बच्चा घर में सो रहा था। तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद बालक की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही बालक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बालक के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया।
जानकारी के अनुसार चार वर्षीय रूद्र कश्यप पुत्र कालू कश्यप निवासी बदनौली एलकेजी कक्षा में पढ़ता था जो बुधवार की रात अपने मकान में सो रहा था। तभी रात करीब 3:00 बजे के आसपास जहरीले सांप ने रूद्र को काट लिया। इसके बाद रुद्र की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में रुद्र ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166






























