पर्युषण दशलक्षण महापर्व में जैन अनुयायियों ने भजन,गीत प्रस्तुत किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पर पर्युषण दशलक्षण महापर्व मे जैन मिलन द्वारा धार्मिक भजन, देशभक्ति गीत, काव्य संध्या का आयोजन हुआ। रविवार देर रात तक चली भजन, काव्य संध्या मे सरोज जैन, अनुजा जैन, रेणुका जैन, मंजू जैन, प्रगति जैन, रेखा जैन, बबीता जैन, भावना जैन, सुरेश चन्द जैन, प्रमोद जैन सहित 55 प्रतियोगियो ने धार्मिक एकल,सामूहिक भजन तथा वीररस, देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया। कार्यक्रम संयोजक आकाश जैन तथा डाoअनिल जैन रहे। भजन, कविता प्रस्तुत करने वालों को जैन मिलन के संरक्षक अनिल जैन, सुधीर जैन, प्रमोद जैन, पुलकित जैन,अशोक जैन, आर के जैन एडवोकेट, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, महामंत्री सुशील जैन,राजीव जैन आदि ने पारितोषिक प्रदान किए। समारोह में बीनू जैन एडवोकेट, निशा जैन, अर्चित जैन, तुषार जैन, प्रदीप जैन, संदीप जैन, अकिंत जैन, हिमांशु जैन सहित जैन समाज के अनेक भक्त उपस्थित थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























