हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलक्टरगंज स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे गणपति महोत्सव में स्थापित गणपति जी की आरती भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने की। आरती पश्चात गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष संजय सहगल व पदाधिकारीयों ने महासभा विद्वानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने भगवान गणपति जी की पूजन व आरती विधि को बताया। इस अवसर पर संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, उपाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, मंत्री गौरव कौशिक, कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र बंसल, वंदना शर्मा, ललित मिश्रा, सचिन शर्मा, भरत श्रीहान पाण्डेय, अंकुर शर्मा आदि सम्मिलित रहे.
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























