👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आनंद विहार आवासीय योजना के अंतर्गत गाँव चमरी की अधिग्रहित की गई भूमि के मामले में गुरुवार को एचपीडीए के सचिव तथा चमरी निवासी किसान नूतन प्रकाश त्यागी के बीच वार्ता हुई। इस दौरान किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने प्राधिकरण के कर्मियों पर विभिन्न आरोप लगाए हैं। किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के कर्मियों सचिव सीपी त्रिपाठी द्वारा मामले से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। अवार्ड, प्राधिकरण व किसानों के बीच हुए करार पत्रों से संबंधित गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं। किसान ने मामले में न्याय की मांग की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























