हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर में खेती में काम आने वाली नामी कंपनियों की दवाइयां का डुप्लीकेट रैपर बनाने वाले एक ठिकाने पर कंपनी के पदाधिकारियों के साथ देहात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखते ही किराए पर गोदाम को चलाने वाला मालिक आरोपी अशोक मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने रैपर को टेंपो में भरकर कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मामले की जांच जारी है।
प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी खेती में काम आने वाली दवाइयां बनाती हैं। उनकी कुल पांच कंपनियां है और वह कंपनी के सीईओ हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली दवाइयां मेरठ में बेची जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने मेरठ पुलिस को अवगत कराया तो पता चला कि डुप्लीकेट रैपर हापुड़ में तैयार किए जा रहे हैं जिसके बाद वह हापुड़ देहात थाने पहुंचे और थाना प्रभारी सुरेश कुमार को मामले से अवगत कराया। इसके बाद थाना प्रभारी सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार के साथ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शक्ति नगर में छापामार कार्रवाई की तो आरोपी मालिक दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने रैपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























