राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.092024 को सफल बनाये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठकः-
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 05.09.2024 को माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में जनपद के पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी, गढ़मुक्तेश्वर व समस्त थाना पैरोकारों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ डॉ0 रीमा बंसल की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ डा०ब्रहमपाल सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, हापुड़ द्वारा पुलिस विभाग से उपस्थित नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर श्री आशुतोष शिवम को राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के समस्त न्यायालयों द्वारा ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण किये जाने हेतु जारी नोटिस की तामीला शत-प्रतिशत कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं बैठक में उपस्थित समस्त थाना पैरोकारों को संबंधित थाने के पैरोकार को दिन-प्रतिदिन समन की शत-प्रतिशत तामिला कराने के उपरान्त न्यायालय में उसकी आख्या उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में समस्त पैरोकार उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























