
👁 0 views Views
नवंबर में शुरू होगा शुगर मिल का पेराई सत्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवंबर के पहले हफ्ते से शुगर मिल चलेंगी। गन्ने का न्या पेराई सत्र नवंबर से शुरू होगा इसके लिए मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही गोदाम में रखी चीनी की बिक्री का कोटा निर्धारित कर दिया गया है। चीनी की बिक्री के 85 फ़ीसदी पैसे से किसानों का करीब 254 करोड़ रुपए का भुगतान होगा।
सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल का मलिकाना हक छीनने के बाद बैंक की ओर कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने किसानों को हर महीने 70 करोड़ का भुगतान करने की योजना बनाई है। दोनों शुगर मिलें नवंबर में शुरू होंगी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065



























