जानें, मेरठ-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने पर कितना लगेगा किराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन एक सितम्बर-2024 से नियमित रुप से चलने लगेगी। रेलवे ने इस ट्रेन का किराया तय कर दिया है।
लखनऊ से मेरठ के बीच एक सितंबर से शुरू होने वाली बंदेभारत एक्सप्रेस (22490/22489) का किराया तय हो गया है। चेयरकार में यात्रा के लिए 1300 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयरकार के लिए 2365 रुपये किराया तय किया गया है। लखनऊ से मेरठ का सफर यह ट्रेन 07:15 घंटे में पूरा करेगी। अगर अन्य ट्रेनों को देखा जाए तो 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस यह दूरी 08:05 घंटे. में और 14241 नौचंदी एक्सप्रेस 09:20 घंटे में सफर पूरा करती है। हां, यह जरूर है कि वंदेभारत एक्सप्रेस में मेरठ से लखनऊ का किराया बढ़ जाएगा। मेरठ से लखनऊ तक एसी चेयरकार का किराया 1355 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2415 रुपये होगा। हालांकि इसमें कैटरिंग चार्ज ज्यादा होगा। मेरठ से लखनऊ तक वंदे भारत का शनिवार को वर्चुअली उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। एक सितंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलने लगेगी। 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग से दोपहर 02:45 बजे रवाना होगी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























