हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला कास्माबाद में गांव के तीन लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दंपति घायल हो गए जिनके बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कस्तला कास्माबाद निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को 15 वर्षीय छोटा भाई वंश वंश घर के दरवाजे पर खड़ा था। गांव के लविश, लव कुश और अंकुर ने वंश के साथ गाली-गलौज की। शोर सुनकर मां राजेश और पिता अशोक पहुंचे। विरोध करने लगे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दम्पति घायल हो गए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168


























