कारपेंटर आसिफ हत्याकांड में तीन और जेल भेजे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली पुलिस ने कारपेंटर आसिफ हत्याकांड में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने थानाक्षेत्र में घटित आसिफ (कारपेंटर) की हत्या की घटना में फरार ववांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद की है।आरोपी गांव फुलडी के मतीन,यासीन व नसीम है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि मजदूर आसिफ के मेहनताना मांगने पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055


























