👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जमीन पर कब्जा करने से जुड़ा है। गाजियाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट ने 23 अगस्त को असलम चौधरी और उनके दो सहयोगी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उत्तराखंड के रुड़की से असलम की गिरफ्तारी की है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























