हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में कुछ समय पहले पुराने हाईवे किनारे स्थित सराफा कारोबारी की दुकान में गैस कटर के माध्यम से घुसे चोरों ने तिजोरी काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मौके से चोर हजार रुपए की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ देर में आमिर निवासी फुलड़ी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था जबकि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी मुस्तकीम को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की की तैयारी कर रही है जिसमें मुस्तकीम के नाम पर जुड़ी करीब 50 लाख की संपत्ति मेरठ में प्रकाश में आई है जिसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























