हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन हापुड़ द्वारा शनिवार को डिस्ट्रिक्ट चैस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित विकास ग्लोबल स्कूल के छात्र हार्दिक ने ब्रोज मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की गई जहां विकास ग्लोबल स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ने वाले छात्र हार्दिक ने बाजी मारते हुए ब्रॉज मेडल अपने नाम किया है और मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया है। नौ वर्षीय हार्दिक की इस सफलता पर उसके नाना रतन सिंह फौजी निवासी बाबूगढ़ छावनी के साथ-साथ अन्य परिजनों भी ने भी खुशी जाहिर करते हुए उसका मनोबल बढ़ाया।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























