हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने बहला-फुसला कर ऑटो में बैठा लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो युवक छात्रा को सड़क किनारे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 साल की बेटी एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है जो कि रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी। जैसे ही वह गांव के बाहर की ओर रास्ते पर पहुंची तो गांव में रहने वाले मोहित की शह पर शादाब ने छात्रा को बहला-फुसला कर ऑटो में बैठा लिया और गांव से कुछ दूरी पर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया और किशोरी को छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























