हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। संभावना है कि सोमवार को हापुड़ में बारिश होगी जबकि मंगलवार को और तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट की उम्मीद है। अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
हापुड़ जनपद में शनिवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई। हापुड़, गढ़ हाफिजपुर, पिलखुवा, सिंभावली आदि क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान दिखाई दिए। संभावना है कि सोमवार और मंगलवार को हापुड़ जनपद में बारिश होगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























